कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 3 नवंबर 2017

भगवान श्रीकृष्ण ने बताया था कि आखिर क्यों निर्वस्त्र होकर स्नान नहीं करना चाहिए।


स्नान करना हमारे नित्य कर्मो में से एक है। स्नान करने के बाद ही शरीर शुद्ध होता है और इसके बाद ही वह पवित्र और शुभ कार्य करने के लिए स्वतंत्र होता है। जब स्वयं श्रीकृष्ण ने गोपियों से कहे थे।

हम में से अधिकांश व्यक्ति पूर्णतः निर्वस्त्र होकर स्नान करते हैं लेकिन श्रीकृष्ण के अनुसार ऐसा कदापि नहीं करना चाहिए। निर्वस्त्र होकर स्नान करने को निषेध कर्म माना गया है अब ऐसा क्यों, यह जानने की कोशिश करते हैं।

जब नदी में निर्वस्त्र होकर स्नान करने के लिए गोपियां जाती है और तब उनके वस्त्र श्रीकृष्ण चुरा लेते हैं। गोपियां श्रीकृष्ण से बहुत प्रार्थना करती है कि वे उनके वस्त्र उन्हें लौटा दें लेकिन श्रीकृष्ण उन्हें स्वयं जल से बाहर निकलकर वस्त्र लेने के लिए कहते हैं। इसपर गोपियां उनसे विनम्रता से कहती है कि वे नग्नावस्था में जल से बाहर नहीं आ सकती हैं तो श्रीकृष्ण उनसे कहते हैं कि तुम निर्वस्त्र होकर स्नान करने गए ही क्यों थी।

गोपियों ने उत्तर दिया कि जब वे स्नान करने जा रही थीं तो वहां कोई नहीं था। श्रीकृष्ण ने उनसे कहा, ऐसा तुम्हें लगता है। क्योंकि आसमान में उड़ रहे पक्षियों ने तुम्हें नग्नावस्था में देखा, जमीन पर छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े ने तुम्हें निर्वस्त्र देखा। यहीं नहीं पानी के जीवों और साथ ही स्वयं वरुण देव ने तुम्हें निर्वस्त्र देखा है।

श्रीकृष्ण का आशय था कि भले ही हमें लगे कि हमें निर्वस्त्र अवस्था में किसी ने नहीं देखा लेकिन वास्तव में ऐसा संभव नहीं होता है। हमारे आस-पास हमेशा हमारे पूर्वज रहते हैं। यहां तक कि जब हम निर्वस्त्र होकर स्नान कर रहे होते हैं, तो भी वे हमारे आसपास मौजूद होते हैं।

शरीर से गिरने वाले जल को ग्रहण करते हैं, इसी जल से उनकी तृप्ति होती है। जब हम निर्वस्त्र स्नान करते हैं तो वो अतृप्त रह जाते हैं। ऐसा होने से व्यक्ति का तेज, बल,शौर्य, धन, सुख और क्षमता का नाश होता है। यही वजह है कि व्यक्ति को कभी भी निर्वस्त्र अवस्था में स्नान करने से परहेज करना चाहिए। वैसे तो एक बात तो मानने वाली है, श्रीकृष्ण के साथ बहुत सी ऐसी लीलाएं संबंधित है। जिसमें उन्हें चोरी करते हुए दर्शाया गया है। जिसमे कभी वे गोपियों के वस्त्रों की चोरी करते थे, तो कभी गोपियों के घर से माखन चुरा कर खाते थे। कभी उन पर चोरी करने का आरोप लगा था। तो कभी वे रुकमणी को हर कर अपनी अर्धांगिनी बना लेते हैं। लेकिन जो भी हो वे एक ऐसे चोर रहे हैं, जिनसे सभी ने प्रेम किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें