🚩🙏🏻 राधे राधे जी।🙏🏻🚩
धन की प्रचुरता के लिए अग्नि देवता की आराधना करनी चाहिए। ज्ञान प्राप्ति के लिए भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए। शिवजी की आराधना से लौकिक और आध्यात्मिक दोनों प्रकार की विद्या मिलती है। मोक्ष प्राप्ति के लिए भगवान नारायण की आराधना करनी चाहिए।
इस संदर्भ में मत्स्य:- पुराण में महत्वपूर्ण निर्देश मिलता है:-
आरोग्यं भास्करादिच्छेत् धनमिच्छेद् हुताशनात्।
ईश्वरात् ज्ञानमिच्छेच्च मोक्षमिच्छेत् जनार्दनात्।।
शरीर धारण करने के लिए आत्माओं का निर्गमन विष्णु से ही होता है। अतः मोक्ष भी विष्णु की आराधना से मिलता है।
सूर्य देवता की नित्य आराधना से व्यक्ति कभी भी किसी बड़ी बीमारी का शिकार नहीं होता है। भगवान सूर्य धन और यश भी देते हैं:-
शरीरारोग्य-कृच्चैव धनवृद्धि-यशस्कर:।
जायते नात्र संदेहो यस्य तुष्येत् दिवाकरः।।
लोग भूल गए अग्नि देवता की आराधना। इसीलिए
पवित्र कर्म वालों को दरिद्रता घेरे रहती है। यदि आप पवित्र ढंग से जीते हुए धनी भी रहना चाहते हैं तो प्रतिदिन अग्नि की पूजा कीजिये।
🦅ॐ नमो भगवते वासुदेवाय। 🦅
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें